पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला की अस्पताल में मौत

ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला की अस्पताल में मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते 15 घंटे के अंदर 3 अलग-अलग सड़क हादसे में 1 महिला की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए। ये हादसे मरादेव गंगरेल, कुरमातराई और दरगहन चारामा के पास हुए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

सिरसिदा चारामा निवासी देवेन्द्र साहू बाइक क्रमांक सीजी 07 एएन 7229 से अपनी सास सुशीला बाई व दोस्त मुकेश के साथ दरगहन चर्च आया था। दोपहर 1 बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी दरगहन से आधा किमी दूर ब्रेकर में बाईक जोर से उछली, जिससे सुशीला सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मसीही अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

2 बाइक आपस में भिड़ी, पति-प|ी, बच्ची घायल : सोमवार को ग्राम कुरमातराई के पास 2 बाइक आपस में भिड़ गई, जिससे पति-प|ी समेत बच्ची घायल हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार मुकेश साहू (26) बाइक क्रमांक सीजी 04- 4548 से प|ी टोकेश्वरी (24) व डेढ़ साल की बच्ची निधि साहू के साथ भटगांव से अभनपुर खोरपा जाने निकला था। कुरमातराई के पास सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-प|ी व बच्ची सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने 108 संजीवनी एंबुलेंस को फोन कर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। टोके श्वरी और उसकी बेटी निधि को मामूली चोट आई, जबकि मुकेश के शरीर में कई जगह चोट आई है।

रूद्री पुलिस के अनुसार रविवार की देर-शाम ग्राम बोड़रा निवासी हेमलाल यादव, ईश्वर साहू और नागेन्द्र साहू बाइक क्रमांक सीजी 05 के 5495 से गंगरेल बांध से घर लौट रहे थे। ग्राम मरादेव के अंधे मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पत्थर में टकराने से बाइक सवार ईश्वर साहू को ज्यादा चोटें आई है। हेमलाल, नागेन्द्र को सामान्य चोंटे आई है। तीनाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...