पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्थलगड़ी के पक्ष में 71 आदिवासियों ने शहर में दी गिरफ्तारी

पत्थलगड़ी के पक्ष में 71 आदिवासियों ने शहर में दी गिरफ्तारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलगड़ी के पक्ष में आदिवासी समाज उतर आया है। प्रदेशभर के आदिवासी एक होकर अपने आदिवासी नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को शहर के गौशाला मैदान में जिले के आदिवासियों ने जेलभरो आंदोलन के तहत सभा की। सभा में समाज प्रमुखों ने समाजजनों को पत्थलगड़ी की परिभाषा समझाते हुए समर्थन का आह्वान किया।

सुबह 11 से शाम 4 बजे तक सभा चली। इस दौरान समाज की 71 आदिवासियों ने गिरफ्तारी भी दी। आदिवासियों की सभा को लेकर पुलिस, एलआईबी की टीम भी नजर रखी हुई थी। सभा में समाज प्रमुखों ने पत्थलगड़ी के समर्थन में बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दे दी है। गिरफ्तारी देने वालों में बहुर सिंह मरकाम, त्रिभुवन ठाकुर, दुलार सिंह, गायत्री कंवर, बिंदा नेताम, रवि कुमार, अनीता ठाकुर, शिवचरण नेताम, चंद्रकला नेताम, गीता नेताम आदि शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी को मौके पर ही नि:शर्त रिहा किया गया। आवेदन लेने मौके पर डिप्टी कलेक्टर राजीव पांडेय पहुंचे थे।

समाज के तेजप्रकाश कौशिक, रोहित नेताम, कांशीराम कंवर ने कहा कि पत्थलगड़ी के समर्थन में जिले के प्रमुख नेताओं ने गिरफ्तारी दी है। उनकी मांग है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में पत्थलगड़ी के आरोप में गिरफ्तार किए समाज प्रमुखों को नि:शर्त रिहा किया जाए। गांव की सीमा को निर्धारित करने वाला बगरूमपाट (सियार) को विधि-विधान से पुन: स्थापित किया जाए। आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों को प्रदत्त संविधान में उल्लेखित प्रावधानों को लिपिबद्ध कर प्रत्येक गांव में इसे लगाया जाए।

विरोध

मंगलवार को शहर के गौशाला मैदान में जिले के आदिवासियों ने जेलभरो आंदोलन के तहत सभा की, रिहाई नहीं, तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

धमतरी. गौशाला मैदान में समाज प्रमुखों ने समाजजनों को पत्थलगड़ी के समर्थन में जुटने का आह्वान किया।

21 मई से ग्राम सभा

कार्यकारी जिलाध्यक्ष बहुर सिंह मरकाम ने कहा कि 21 मई से हर गांव में ग्रामसभा हाेगी और पत्थलगड़ी कार्यक्रम किया जाएगा। समाज के प्रमुख लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यदि जल्द रिहाई नहीं होती है, तो चक्काजाम भी करेंगे।

खबरें और भी हैं...