अधिवक्ता संघ का चुनाव आज त्रिकोणीय होगा मुकाबला
धमतरी | जिला अधिवक्ता संघ चुनाव आज गहमा-गहमी के बीच जिला न्यायालय परिसर में होगा। चुनाव अधिकारी द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। अध्यक्ष पद के लिए रवि दाते, अजीत साहू और मोहित देवांगन मैदान में हैं।
वकील त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना बता रहे हैं। संघ में 242 मतदाता हैं, जो आज अपने अध्यक्ष चुनेंगे। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए सचिन जाचक और अनादी त्रिपाठी के बीच सीधा मुकाबला होगा। महिला उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों के लिए सिंगल प्रत्याशी होने के कारण वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
5 बजे आएगा परिणाम : मतदान सुबह 11 से 3 बजे के बीच होगा। शाम 5 बजे मताें की गिनती के बाद परिणाम घोषित होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी रविशंकर अवस्थी हैं। मतदान को लेकर नए सदस्यों में उत्साह है।