पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महोत्सव... बाल योगाचार्य ऋषभ का हुआ सम्मान

महोत्सव... बाल योगाचार्य ऋषभ का हुआ सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन अवसर पर नगर के बाल योगाचार्य ऋषभ त्रिपाठी का सम्मान छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक एमएल पांडेय, उप संचालक एमएल पाल भी मौजूद थे।

चयन... 151 छात्राओं को मिलेगी प्रावीण्य छात्रवृत्ति

कुरूद|
संचालक राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकरनगर रायपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2017-18 में जिले के 151 छात्रों का चयन हुआ है। इनमें शासकीय कन्या उमावि कुरूद की हेमलता राजपूत, जूली खरे, हिमानी यादव, टीना चंद्राकर, डाॅली साहू, नेहा साहू, लुकेश्वरी यादव, श्रद्धा बंजारे, देवकी कंवर, कांति ध्रुव एवं टुमेश्वरी कंवर समेत 11 छात्राएं शामिल हैं। इनकी उपलब्धि पर बीईओ डीपी सिंग, शाला विकास समिति अध्यक्ष सरजूराम ठाकुर, प्राचार्य डीपी देवांगन, प्रधानपाठक देवेंद्र दादर, शिक्षक नागमणी नायडू, उषा देवांगन आदि ने हर्ष जताया है।

प्रशिक्षण... 52 छात्रों ने सीखा वॉलीबॉल व कबड्डी

कुरूद|
शासकीय उमावि सेमरा (बी) में आयोजित 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर 52 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए गए। इन्होंने शिविर के दौरान रोज सुबह 6 से 8 बजे तक वॉलीबाॅल और कबड्डी का प्रशिक्षण लिया। सोमवार को हुए समापन समारोह के मुख्य अतिथि सिलीडीह के सरपंच चंदूलाल निषाद और विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बसंत साहू, ग्रामीण अध्यक्ष माधव साहू, धनसिंह सेन, नरेन्द्र पटेल, ज्ञानचंद साहू थे। इस अवसर पर शिक्षक एसके साहू, पीएल सेन, एमके साहू, पीटीआई टीके साहू भी मौजूद थे।

शिविर... छात्रों ने लिया हेल्थकेयर का प्रशिक्षण

नगरी|
शासकीय उमावि नगरी में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेल्थकेयर के तहत 9वीं, 10वीं व 11वीं के छात्र-छात्राओं को हेल्थकेयर का प्रशिक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी में दिलाया गया। इन्हें डाॅ. डीआर ठाकुर एवं स्टाफ ने अस्पताल की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर व्यावसायिक पाठ्यक्रम की प्रशिक्षिका सुप्रिया गजेंद्र भी मौजूद थीं।

चयन... इंटरनेशनल ताइक्वांडो के लिए हसदा नं. एक की मोनिका दिल्ली रवाना

मगरलोड|
ग्राम हसदा नंबर 1 की 12वीं की छात्रा मोनिका पिता रविशंकर साहू का चयन 22 से 24 मई तक नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल ताइक्वांडो स्पर्धा के लिए हुआ है। इसमें भाग लेने वह दिल्ली रवाना हो चुकी है। वह नेशनल स्पर्धा में पूर्व में गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...