पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीद टिकेश्वर की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

शहीद टिकेश्वर की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम परेवाडीह के टिकेश्वर ध्रुव की दंतेवाड़ा के पास नक्सली हमले में 20 मई को सुबह 11.30 बजे मौत हो गई। 21 मई को सुबह 9.40 बजे गृहग्राम परेवाडीह में शहीद को अंतिम विदाई दी गई।

शहीद टिकेश्वर ध्रुव का अंतिम संस्कार गृहग्राम परेवाडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मंत्री अजय चन्द्राकर, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, रामू रोहरा, आनंद पवार, नीशु चन्द्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लेखराम साहू, कविन्द्र जैन, कलेक्टर डॉ. सीआर प्रसन्ना, एसपी रजनेश सिंह, एएसपी केपी चंदेल समेत पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढाढस बंधाया।

गृहमंत्री और सीएम ने की फोन से बात

सोमवार को सुबह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फोन कर टिकेश्वर के भाई ओमभक्त से बात की और कहा कि टिकेश्वर की शहादत बेकार नहीं जाएगी। हमें टिकेश्वर जैसे बहादुर जवान पर नाज है, उनकी शहादत को हम नमन करते हैं। इसके अलावा राज्यपाल बलरामदास टंडन, मंत्री अजय चन्द्राकर, रामसेवक पैकरा, केदार कश्यप समेत अन्य मंत्रियों ने ट्विटर के जरिए शहीदों को नमन किया।

कलेक्टर-एसपी ने कहा- हरसंभव मदद होगी

कलेक्टर डॉ. सीआर प्रसन्ना ने कहा कि टिकेश्वर जैसे वीर सपूत पर गर्व है। उनकी बेटी की पढ़ाई में शिक्षा विभाग की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि शहीद टिकेश्वर ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। तात्कालिक सहायता के रुप में 51 हजार नगद एक्सग्रेसिया राशि दी गई है। परिवार के एक व्यक्ति को अनुकंपा नियुक्ति और शासन से निर्धारित पेंशन राशि भी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...