ननद ने गर्भवती भाभी के पेट में मारी लात, 3 माह का भ्रूण नष्ट
कांकेर| पखांजुर थानांतर्गत ग्राम पीवी 119 में ननंद ने साधारण विवाद को लेकर अपनी गर्भवती भाभी के पेट में लात मार दी। हादसे में गर्भवती भाभी के पेट में पल रहा 3 माह का भ्रूण नष्ट हो गया। ननंद सीमा बैरागी काफी समय से मायके में अपने भाई के घर में रह रही थी।
9 मार्च को उसका अपनी भारी संगीता विश्वास 20 वर्ष पति रतिक के साथ टॉयलेट में पानी डालने को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर सीमा ने अपनी भाभी के साथ मारपीट करते तथा उसके पेट में लात मार दी। हादसे में संगीता के पेट पल रहा 3 माह का गर्भ नष्ट हो गया। घटना एक माह पहले की है लेकिन संगीता का इलाज धमतरी में चल रहा था। एक माह बाद 16 अप्रैल को पखांजुर थाने में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सीमा बैरागी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
फांसी लगा युवक ने जान दी
कांकेर| कोरर के कोलियारी के युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। ग्राम कोलियारी निवासी अशोक यादव (21) पिता पेरमु ने रविवार को दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। जब उसकी मां व बहन घर लौटे तब युवक को फांसी पर लटका पाया।