पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 हफ्ते की मजदूरी का भुगतान नहीं, महिलाओं ने कहा अधिकारी हड़प गए

20 हफ्ते की मजदूरी का भुगतान नहीं, महिलाओं ने कहा- अधिकारी हड़प गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरेगांव रेंज में वन विभाग ने मई 2016 से सितंबर 2017 तक रोजगार गारंटी योजना के तहत गड्ढा खुदाई व घास छीलने का काम कराया था। इसमें ग्राम मारदापोटी के 70 से अधिक महिला मजदूरों ने 20 हफ्ते काम किया, लेकिन अब तक इन्हें भुगतान नहीं हुआ है। परेशान महिलाएं सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में जल्द भुगतान कराने की मांग रखी।

बीते वर्ष दीपावली के समय भी महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंची थीं। फिर भी अब तक इनके खाताें में पैसा नहीं आया है। मजदूर संगीता बाई, सुखऊ बाई, प्रेमिन, श्यामबाई, जमुना बाई, गायत्री बाई आदि ने कहा कि काम किए सालभर होने को है, लेकिन भुगतान आज तक नहीं किया गया। अधिकारी भी कोई जवाब नहीं दे रहे, जिससे शंका हो रही है कि उनकी मजदूरी की राशि वन विभाग के अधिकारी ही खा गए।

निगम का साधारण सम्मेलन अवैधानिक करने की मांग : निर्दलीय पार्षद दीपक लोंढे, राजेश ठाकुर, शिवओम नाग, राजेश पांडेय ने साेमवार को कलेक्टर जनदर्शन में 11 अप्रैल को निगम में हुए साधारण सम्मेलन की बैठक को अवैधानिक घोषित करने की मांग की। पार्षदों ने कहा कि साधारण सम्मेलन की बैठक विधि के अनुरूप नहीं हुई। साधारण सम्मेलन की बैठक में पार्षदों को प्रश्न लगाने का अधिकार है। इस संबंध में बैठक पूर्व 20 फरवरी को सदस्यों से प्रश्न के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। 11 को जब बैठक हुई, तो पार्षदों को प्रश्न लगाने नहीं दिया गया, इसलिए इस बैठक को अवैधानिक घोषित किया जाए।

धमतरी. महिलाओं ने जनदर्शन में पहुंच मनरेगा भुगतान दिलाने की मांग की।

धर्मांतरण पर करें कार्रवाई: धर्म सेना

धर्म सेना ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप भखारा, कचना, चरोटा, खरतुली एवं धमतरी शहर के विभिन्न वार्डों में धर्मांतरण करवा रहे लोगों पर कार्रवाई और धर्मांतरण के लिए चल रही गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में नामदेव राय, प्रवीण साहू, गिरवर साहू, घनश्याम, टिकेश्वर, तीरथ आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...