शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा की जिला इकाई की बैठक गत दिवस हुई, जिसमें 26 मई को विधानसभावार होने वाले संविलियन संकल्प सभा को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी ब्लाॅक संचालकों से 19 मई तक ब्लाॅक स्तरीय मोर्चा की बैठक रखकर रणनीति बनाने कहा गया। स्थल चयन कर 20 मई तक स्थानीय सक्षम अधिकारी से सभा के लिए अनुमति प्राप्त करने भी निर्देशित किया गया।
प्रदेश मोर्चा इकाई द्वारा सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में संविलियन संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए संविलियन की मांग पर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। बैठक में मोर्चा के जिला संचालक डॉ. भूषणलाल चंद्राकर, दिनेश पांडे, हरीश सिन्हा, देवनाथ साहू, शैलेंद्र पारिक, बलराम तारम आदि उपस्थित थे।