कुरूद | आर्ट आॅफ लिविंग संस्था कुरूद ने श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन पर भजन संध्या का आयोजन इंडोर स्टेडियम में किया। इसमें अंतर्राष्ट्रीय गायक प्रवीण मेहता की भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। कार्यक्रम के पहले स्टेडियम से नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जो शंकर मंदिर, थाना चौक, चंडी मंदिर, पुराना बाजार चौक, कारगिल चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर जमकर थिरके। शोभायात्रा में बैंगलोर से आए स्वामी अरुण देव भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम चंद्राकर, परशुराम निर्मलकर, सुभाष अग्रवाल, प्रवीण चंदेल, रचना चतुर्वेदी, भारतभूषण पंचायन, लोकेश सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, उज्ज्वल गोस्वामी, प्रकाश देवांगन, विवेक चंद्राकर के साथ धमतरी, रायपुर, भिलाई, दुर्ग समेत अन्य स्थानों से आए संस्था के सदस्य मौजूद थे।