समर्थन मूल्य पर चना-गेहूं की खरीदी के लिए किसान करेंगे आंदोलन
धमतरी| चना, गेहूं समेत अन्य दलहन-तिलहन फसल को समर्थन मूल्य में खरीदने की मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन के संबंध में पीसीसी सचिव आनंद पवार ने शुक्रवार को वन विश्राम गृह में किसानों की बैठक ली।
इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि यह आंदोलन अब जिला कांग्रेस कमेटी के बैनरतले किया जाएगा। मांग को लेकर राजभवन घेरने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष लेखराम साहू समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मार्गदर्शन लिया जाएगा। बैठक में मुकेश कोसरे, गुरूगोपाल गोस्वामी, गौतम वाधवानी, भुवन दिवाकर, अमरदीप साहू, मोहित साहू, देवशरण कामड़े, शंभूनाथ, टीकाराम साहू, मुकेश पवार, दामोदरपुरी, गौतम सिन्हा, भारत साहू समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।