स्मार्ट कार्ड पंजीयन के लिए 19 गांव में लगेंगे शिविर
धमतरी| राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत छूटे हुए परिवारों का पंजीयन शिविर लगाकर किया जाएगा। 14 से 16 अप्रैल तक धमतरी ब्लाॅक के कुल 19 गांवों में पंजीयन शिविर लगेंगे। सीएमएचओ डॉ. डीके तुर्रे ने बताया कि 14 अप्रैल को ग्राम रींवागहन और रुद्री, कुरमातराई, कुर्रा, भोथीपार, ग्राम बागतराई में शिविर लगेगा। 15 अप्रैल को ग्राम डोमा, गुजरा और सेमरा, जुनवानी ग्राम डाही, सेंचुवा में और 16 अप्रैल को ग्राम छाती, लिमतरा, बिरेतरा, रावनगुड़ा, धौराभाठा और ग्राम परेवाडीह में शिविर लगाया जाएगा।