ट्रैफिक पुलिस को लायंस ने धूप से बचने दी छतरी
धमतरी| यातायात पुलिस कर्मियों को र|ाबांधा व मकई चौक में धूप से बचने के लिए लायंस क्लब ने छतरी प्रदान की है। इस अवसर पर एसपी रजनेश सिंह, साहिर हुसैन, विजय अग्रवाल, अनीता बाबर, सरिता दोषी आदि उपस्थित थे।
अधीक्षक व ट्रेनर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप
धमतरी| आईटीआई नगरी के अधीक्षक, ट्रेनर व कम्प्यूटर आपरेटर पर छात्रों ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांंग की है। छात्र कमलेश्वर, विकास, त्रिलोचन, टामेश, विजय, मितेश, ज्ञानेश, तरुण आदि ने कहा कि अधीक्षक के व्यवहार से प्रशिक्षणार्थी आहत हैं। वे सप्ताह में एक-दाे दिन ही संस्थान में आते हैं। यहां सफाई कर्मी और भृत्य के रहने के बावजूद छात्र-छात्राओं से कक्षा और लैब की सफाई कराई जाती है। प्रशिक्षण कार्य भी ठीक से नहीं हो पा रहा है।
प|ी के हत्यारे को उम्रकैद
धमतरी| प|ी के चरित्र पर संदेह कर उसकी हत्या करने वाले पति को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास और 1 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। ग्राम कमारपारा संबलपुर में 8 जुलाई 2017 को मिलऊ कमार (42) ने अपनी प|ी नथली बाई की डंडे से मारकर हत्या कर दी थी। उसे प|ी की चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय आरोपी की पुत्री रामेश्वरी कमार मौके पर मौजूद थी, जिसने अपने भाई व चाचा सिलऊराम को घटना की जानकारी दी। इस मामले में नगरी पुलिस ने मिलऊराम को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदम्बा राय ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आरोपी मिलऊराम को दोषी पाया।
स्वास्थ्य शिविर 4 मई को
धमतरी| पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के उपचार के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 4 मई को अग्रवाल समाज भवन धमतरी में लगाया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर ए श्रीनिवास राव (रिटायर्ड) ने बताया कि शिविर का लाभ धमतरी, बालोद व कांकेर जिले में निवासरत पूर्व सैनिक, शहीद सैनिकों की विधवा तथा उसके आश्रित ले सकते हैं। इस शिविर में रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी जाएगी।
निशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 अप्रैल तक
धमतरी| देना ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बेरोजगार युवाओं को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन 25 अप्रैल तक मंगाए गए हैं। प्रशिक्षण के लिए 30 सीटें निर्धारित हैं।