पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्र बोले कोलियारी देवपुर मार्ग पर रोके जाएं हाईवा

छात्र बोले-कोलियारी-देवपुर मार्ग पर रोके जाएं हाईवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | कोलियारी से देवपुर तक सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद चंदूलाल साहू को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इस सकरी मार्ग पर रोजाना रेत से भरे सैकड़ों हाईवा चलते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा सड़क भी जर्जर हो चुकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने कलेक्टर डॉ. सीआर प्रसन्ना को इस मार्ग पर हाईवा के आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

छात्र नेता शुभम जायसवाल ने बताया कि कोलियारी से देवपुर तक की सड़क काफी सकरी है। इस पर रोज सैकड़ों भारी वाहन दिन-रात गुजरते हैं। पूर्व में एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी, तब चक्काजाम करने के बाद तत्कालीन कलेक्टर भीम सिंह ने सड़क चौड़ीकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मवीर साहू, वेदप्रकाश कंवर, राजू सिलोलिया, जय देवांगन, महेन्द्र बघेल समेत छात्र बड़ी संख्या में शामिल थे।

पहले भी दे चुके निर्देश, नहीं हुआ असर : ग्रामीणों की मांग पर कोलियारी-देवपुर मार्ग पर दोपहर 2 बजे हाईवा के आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश सांसद चंदूलाल साहू ने दो महीने पहले जिला प्रशासन को दिए थे, पर इसका असर अब तक नहीं दिखा है। अफसरों ने सांसद के निर्देश को ताक पर रख दिया है।

सांसद ने कलेक्टर को भारी वाहनों पर रोक लगाने के दिए निर्देश

खबरें और भी हैं...