पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 को मनेगा उज्ज्वला दिवस 11 वितरक 1100 लोगों को बांटेंगे गैस कनेक्शन

20 को मनेगा उज्ज्वला दिवस 11 वितरक 1100 लोगों को बांटेंगे गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 20 अप्रैल को जिले में उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जिले के सभी 11 वितरक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर 100-100 हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान करेंगे। इस दिन कुल 1100 कनेक्शन हितग्राहियों को दिए जाएंगे।

गैस वितरक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में 21 दिनों तक विशेष ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है, जिसे सबका साथ, सबका गांव, सबका विकास नाम दिया गया है। इसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती से हो चुकी है, जो 5 मई तक चलेगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2019 तक 5 करोड़ गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है। योजना की पात्रता में भी संशोधन किया है। अब अनुसूचित जाति, जनजाति एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, वनवासी, अति पिछड़ा वर्ग के परिवारों को उज्ज्वला योजना का भी लाभ मिलेगा। मौके पर जिला नोडल अधिकारी नितिन जैन, मोहन अग्रवाल, हेतल संघवी, सौरभ शर्मा, ओमप्रकाश नाहर, मनोज साहू, नरेंद्र साहू, रेखा मंडावी मौजूद थीं।

65 हजार लोगों को बांटा जा चुका है गैस कनेक्शन

जिला नोडल अधिकारी नितिन जैन ने बताया कि 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस पर 1100 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किया जाएगा। ग्राम स्वराज अभियान के दौरान राज्य के 11 जिलों के 346 गांवों को धुंआ रहित बनाने का कार्य भी किया जाएगा। इसमें धमतरी जिले के कुरूद ब्लाॅक के दो गांव बंजारी व मुल्ले को भी शामिल किया गया है। पिछले वर्ष धमतरी जिले के 65 हजार हितग्राहियों को गैस कनेक्शन बांटा जा चुका है।

खबरें और भी हैं...