पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया : 35 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग, विवाह के लिए 20 घंटे का मुहूर्त

अक्षय तृतीया : 35 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग, विवाह के लिए 20 घंटे का मुहूर्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को है । 35 साल के बाद इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग समेत तीन अन्य योग भी बन रहे हैं। अक्षय तृतीया को शुभ विवाह तिथि के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस साल मिल रहे 3 अन्य योग इस तिथि को शुभ खरीदारी का दिन भी बना रहे हैं।

ज्योतिष पं. शंभुनाथ तिवारी ने बताया कि इस साल अक्षय तृतीया के दिन प्रॉपर्टी, वाहन और सोना-चांदी खरीदना शुभ होगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 4.47 बजे से देर रात 3.03 तक रहेगा। इसके अलावा आयुष्मान और सिद्धि योग भी है। इस दिन सूर्य उच्च राशि मेष व चंद्रमा भी उच्च राशि वृष में रहेंगे। सूर्य-चंद्रमा का उच्च होना भी शुभता का प्रतीक है। सर्वार्थ सिद्धि योग किसी शुभ कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त होता है। इस मुहूर्त में शुक्र अस्त, पंचक, भद्रा आदि पर विचार करने की जरूरत नहीं होती।

मुंडन के साथ उपनयन संस्कार का भी योग

अक्षय तृतीया पर शहर समेत कुरुद, नगरी और मगरलोड ब्लाक के व्यापारियों को उम्मीद है कि इस साल बन रहे शुभ योगों के बीच बंपर कारोबार होगा। व्यापारियों ने कहा कि अक्षय तृतीया के लिए बाजार की तैयारी पूरी है। इस दिन विवाह का मुहूर्त होने की वजह से बाजार में बंपर खरीदारी हो सकती है। अक्षय तृतीया पर मांगलिक कार्यों के अलावा दिनभर खरीदारी या कोई शुभ कार्य मुंडन, जनेऊ संस्कार आदि किए जा सकते हैं। इसके लिए भी मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।

इन तिथियों में कर सकते हैं शादी

पं. शंभुनाथ तिवारी ने बताया कि 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया से विवाह मुहूर्त का शुभारंभ हो रहा है। इस महीने 18 अप्रैल के बाद 19, 20, 26, 27, 29 अप्रैल, मई में 11, 12 के बाद 16 मई से मलमास लग जाएगा, जो 13 जून तक रहेगा। इस दौरान शादियों सहित अन्य शुभ कार्य बंद रहेंगे। जून में 19, 20, 21, 22, 23, 25, 29, जुलाई में 6, 10, जनवरी में 17, 18, 22, 23, 25, 29, फरवरी में 9, 10, 21 और मार्च में 7, 8, 9 को ही विवाह के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त हैं।

फेरे के लिए रात का समय शुभ

शादी के लिए पहला मुहूर्त सुबह 7.15 से 9.14 तक, दूसरा सुबह 11.36 से 12.24 तक अौर तीसरा मुहूर्त दोपहर 1.37 से 3.47 बजे तक रहेगा। अक्षय तृतीया पर 2 स्थायी लग्न सिंह और वृश्चिक मिल रहे हैं। इस दौरान सोना, वाहन, मकान आदि खरीदने और पूजा कर्म का विशेष लाभ मिलेगा। इस दिन मुंडन आदि संस्कारों का भी विशेष लाभ मिलेगा, लेकिन विवाह के फेरे लेने के लिए रात 2:02 से 4 बजे तक का समय ज्यादा बेहतर है।

खबरें और भी हैं...