पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1.75 लाख परिवारों को आयुष्मान का आशीर्वाद कर्ज लेकर नहीं अपने दम पर कराएंगे इलाज

1.75 लाख परिवारों को आयुष्मान का आशीर्वाद कर्ज लेकर नहीं अपने दम पर कराएंगे इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमएचओ डॉ. डीके तुर्रे ने बताया कि 30 अप्रैल को देशभर में आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा। देश में इस दिन बीपीएल सूची में शामिल परिवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। जो परिवार छूट जाएंगे, उनके नाम जोड़ने और काटने के लिए मितानिन एवं एएनएम को घर-घर भेजकर सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए उन्हें प्रति घर 5 रुपए भत्ता दिया जाएगा। सूची में कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए पंचायत सचिव, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं एएनएम संयुक्त रुप से हस्ताक्षर भी करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के लगभग 1 लाख 75 हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ के तहत हृदय, कैंसर और किडनी जैसी गंभीर बीमारी का भी मुफ्त इलाज होगा। पूरी जानकारी 17 मई तक पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।

इस श्रेणी के लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस योजना में परिवार के आकार और आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है। कच्ची दीवार और कच्ची छत के साथ एक कमरा वाले, वे परिवार जिनमें 16 से 59 वर्ष की आयु के बीच का कोई वयस्क सदस्य न हो, ऐसे परिवार जिनमें दिव्यांग सदस्य हों और कोई शारीरिक रूप से सक्षम वयस्क सदस्य न हो, अनुसूचित जाति/ जनजाति परिवार, मानवीय आकस्मिक मजदूरी से आय का बड़ा हिस्सा कमाने वाले भूमिहीन परिवार, ग्रामीण क्षेत्रों में बिना छत के रहने वाले, निराश्रित, आदिम जनजाति समूह, कानूनी रूप से मुक्त किए गए बंधुआ मजदूर इस योजना के दायरे में आएंगे।

खबरें और भी हैं...