महिला कमांडो का सम्मान 25 बच्चों को दी कॉपी-पेन
अंबेडकर जयंती के अवसर पर समता साहित्य अकादमी द्वारा रविवार को गुरू बालकदास सभाभवन जोधापुर में प्रबोधन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता व नशामुक्ति पर विशेष कार्य कर रहीं महिला कमांडो का सम्मान किया गया। 25 बच्चों को कॉपी व पेन भी बांटे गए। बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी आरपी संभाकर थे। अध्यक्षता बलदेव कोसरे ने की। विशिष्ट अतिथि महिला कमांडो अध्यक्ष रेवती साहू, बद्रीप्रसाद गंगवीर थे। आरपी संभाकर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को विश्व ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर का संपूर्ण जीवन शोषित, दलित मानवता के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा था कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का जन्म सिद्ध अधिकार है।
स्वाभिमान मनुष्य को आकाश की ऊंचाइयां प्रदान करता है, इसलिए क्षण भर जियो, किंतु स्वाभिमान से जियो, चरित्रवान बनकर जियो। इस अवसर पर बीसी नागेश, यशवंत, आशीष रात्रे, कुंवरलाल, लतेलूराम ढीढी, त्र्यंबक समेत महिला कमांडो की सदस्य व वार्डवासी उपस्थित थे।
अंबेडकर जयंती पर समता साहित्य अकादमी ने किया प्रबोधन सम्मेलन
बच्चों ने पेश किया नृत्य
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें लक्ष्मी, गीतांजलि, सावित्री, रामेश्वरी, अंजू, श्वेता, धारणा, कविता समेत 25 बच्चों ने छत्तीसगढ़ी, लोकनृत्य, हिन्दी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। सभी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप अतिथियों ने कॉपी, पेन िदए।