समागम के दूसरे दिन भी संगत ने लगाई हाजिरी
तपा|गांव ढिल्लवां के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब बादशाही नौवीं में चल रहे सालाना समागम में बैसाखी दूसरे दिन भी संगत ने बडी संख्या में हाजिरी लगाकर माथा टेका। पहले दिन की तरह ही धार्मिक दीवान सजाए गए। इस मौके पर पंथक ढाडी मिल्खा सिंह मुसाफिर के जत्थे को सिख संगत को निहाल किया। इस समय गुरू का लंगर छकाया गया।(गर्ग)