पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्जमुक्ति सूची से नाम काटने पर किसानों में रोष

कर्जमुक्ति सूची से नाम काटने पर किसानों में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव भूरे में कांग्रेस पार्टी के साथ संबंधित किसानों के नाम कर्ज मुक्ति लिस्ट में न आने पर रोष व्यक्त किया। इस मौके पर किसान बलदेव सिंह, बलवीर सिंह, चरनजीत कौर, दर्शन राम, हरबंस सिंह, रणजीत सिंह, मेहर सिंह, शेर सिंह, जागर राम आदि ने बताया कि कैप्टन सरकार ने चुनाव समय बड़े-बड़े वादे किए थे, जिनमें एक वादा किसानों के कर्जे माफ करने का था, परंतु जब गांव भूरे की लिस्ट देखी तो इसमें झाड़ू वाले और अकाली किसानों को खुश किया गया अौर कांग्रेस पार्टी से संबंधित किसानों के नाम तक नहीं अाए। उन्होंने बताया कि नेशनल कांग्रेस पार्टी के मैंबर के घर में लिस्ट बनाई गई थी, उसमें करीब सभी 23 नाम थे, जिनमें कांग्रेस वर्करों के नाम मौजूद थे। परन्तु जो लिस्ट माफी वाली सोसायटी पहुंची, उसमें कांग्रेसी किसानों के चुन-चुन के नाम काट दिए। इसको लेकर कांग्रेसी वर्करों ने कैप्टन सरकार से नाराजगी जताईं। (सदियोडा)

गांव भूरे के किसान सरकार के खिलाफ रोष ज़ाहिर करते हुए।

अरोड़ा ने मंडियों में किसानों की मुश्किलों को सुना

लौंगोवाल |सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा द्वारा कस्बा लौंगोवाल व नजदीकी मंड़ियों का दौरा किया गया। उन्होंने गेहूं की खरीद संबंधी किसान,आढ़ती व मजदूरों को आ रही परेशानियों के संबंध में किसानों की मुश्किलों को सुना। इस दौरान विधायक अरोड़ा ने कहा कि एक तरफ तो पंजाब सरकार कर्ज मुक्ति व मंडियों में पड़ी फसलों की जल्द से जल्द खरीद करवाने के दावे कर रही है, परंतु किसानों को खरीद केन्द्रों में आ रही परेशानियों की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल की बोली नहीं हो रही व न ही ढुलाई के लिए कोई विशेष प्रबंध किए है। इस मौके पर कर्म सिंह बराड़, राज सिंह राजू, करनैल सिंह, साहिब सिंह, मनी सराओ, अवतार, हरदीप आदि उपस्थित थे।

हैपीसीडर से बीजी गेहूं का कृषि विशेषज्ञों ने लिया जायजा

बरनाला| पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतों पर कृषि और किसान भलाई विभाग शैहणा के एडीअो डॉ. गुरविन्दर सिंह संधू के नेतृत्व में टीम ने हैपीसीडर मशीन के साथ बीजी गई गेहूं का जायजा लिया।

इसमें बीटीएम जसविन्दर सिंह, एटीएम सतनाम सिंह, एटीएम दीपक कुमार, एएसआई मनदीप सिंह, एटीएम नवदीप सिंह, एटीएम सुखपाल सिंह आदि उपस्थित थे। एडीअो संधू ने प्लाटों का निरीक्षण करने के उपरांत बताया कि हैपीसीडर के साथ संबंधित सभी तजुर्बे कामयाब सिद्ध हुए हैं। उन्होंने बताया कि टीम ने गांव मल्लियां, बखतगढ़, चूंघां, भोतना, पक्खोके, टल्लेवाल आदि गांवों में किसानों के खेत का दौरा किया गया।

उन्होंने बताया कि इन खेतों में बिजाई के समय मौजूद धान की पराली बिल्कुल नष्ट हो चुकी है और नदीनों की रोकथाम भी हुई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ जमीन में जैविक तत्वों की मात्रा बढ़ी है, इससे आने वाली फसलों के लिए रासायनिक खादों की जरूरत कम पड़ेगी। (लखवीर)

खबरें और भी हैं...