तेज हवा से गिरा खंभा, करंट लगने से तीन भैंसों की मौत
धनौला|गांव काले के एक किसान का 2 लाख का नुकसान हो गया। परिवार के गुजारे के लिए रखी हुई 3 भैंसें करंट की चपेट में आने से मर गई। किसान गुरदयाल सिंह के घर में अपने परिवार के पालन पोषण के लिए तीन भैंसें रखी थीं, जिसका दूध बेचकर वह गुजारा करता था। रात को तेज हवा चलने के कारण वह खंभा गिर गया, जिसके कारण बल्ब को करंट देने वाली तार भैंसों के ऊपर गिर गई। इससे भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। किसान नेता बलोर सिंह, बलदेव सिंह, दर्शन सिंह ने कहा कि सभी लोगों को मिलकर पीड़ित किसान की मदद करनी चाहिए।