- Hindi News
- National
- अंबेडकर ने भारत में सामाजिक समानता पैदा करने में अहम भूमिका निभाई : झलूर
अंबेडकर ने भारत में सामाजिक समानता पैदा करने में अहम भूमिका निभाई : झलूर
भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर बाबा साहेब का जन्म दिवस गुरुद्वारा रविदासपुरा साहिब नजदीक बस स्टैंड धनौला में नगर कौंसिल धनौला के कार्यवाहक प्रधान राजिन्दरपाल सिंह राजी, डाॅ. लाल सिंह, डाॅ. करमजीत सिंह, प्रधान पाला सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरबंस सिंह, जोरा सिंह, नाथा सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। इसमें केवल सिंह ढिल्लों की तरफ से निजी सहायक सुरजीत सिंह झलूर ने विशेष तौर पर शिरकत की अौर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की। सुरजीत सिंह झलूर ने केवल सिंह ढिल्लों की तरफ से बाबा साहेब के जन्म दिन की और बैसाखी की बधाई देते हुए कहा कि संविधान निर्माता ने देश को तरक्की के साथ सामाजिक समानता पैदा करने में अहम भू्मिका निभाईं। इस अवसर पर डाॅ. लाल सिंह, प्रधान राजिन्दरपाल सिंह राज़ी, गुरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह सोढी, लाडी जलूर आदि वक्तों ने भी बाबा साहेब के जीवन संबंधित विचार सांझा किए। (सदियोडा)