धनौला| पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से ऐलाने 10वीं कक्षा के नतीजों में सी. सेक. स्कूल असपाल कलां की लड़कियों ने अच्छे अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल की चेयरमैन बरजिन्दर कौर ने बताया कि दसवीं कक्षा का नतीजा 100 प्रतिशत शानदार रहा है अौर सभी बच्चे पास हैं। स्कूल की मानशी शर्मा ने 89.5 प्रतिशत, सगनदीप कौर ने 85.8 प्रतिशत, सिमरनजीत कौर ने 83 प्रतिशत, सिमरटनजीत सिंह ने 81 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा पास की है। (सदियोडा)