पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धनौला में स्कूल संवारने को टीचर और पेरेंट्स अागे आए

धनौला में स्कूल संवारने को टीचर और पेरेंट्स अागे आए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनौला अंदर सरकारी प्राथमिक कन्या स्कूल को संवारने के लिए स्कूल के अध्यापक और बच्चों के पेरेंट्स खुद अागे आए है। स्कूल की हेड टीचर हरविंदर कौर, रश्मी, अमनदीप कौर, अमृतपाल कौर और स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के पेरेंट्स ने बताया कि स्कूल के ग्राउंड का कुछ हिस्सा निचला होने के कारण बच्चे चोटें खा रहे थे, जिस कारण यह फैसला लिया कि चाहे खुद को अागे होकर काम करना पड़े, वह यह कार्य सरकार या प्रशासन पर नहीं छोड़ेंगे अौर इस लिए इस ग्राउंड का स्तर एक बराबर करना है। हरविन्दर कौर ने बताया कि इस स्कूल में 15 दर्जन के करीब बच्चे विद्या हासिल कर रहे हैं, जो गरीब वर्ग के साथ संबंधित हैं। उन्होंने बताया इस स्कूल में कुछ दानी सज्जनों के सहयोग के साथ और स्कूल के अध्यापकों-पेरेंट्स द्वारा स्कूल में काम किए जा रहे हैं। ग्राउंड को ऊंचा उठाने के लिए 60 से 70 हजार रुपए के करीब खर्च आ जाएंंगे, परंतु फिर भी इसको पक्का करके ही छोड़ेंगे।(सदियोडा)

स्कूल ग्राउंड को ऊंचा उठाने के लिए काम करते हुए स्कूल अध्यापक।

खबरें और भी हैं...