- Hindi News
- National
- धनौला मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग नहीं होने पर आढ़तियों ने दी संघर्ष शुरू करने की चेतावनी
धनौला मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग नहीं होने पर आढ़तियों ने दी संघर्ष शुरू करने की चेतावनी
धनौला मंडी में खरीद की गई गेहूं की लिफ्टिंग नहीं होने के कारण मंडी में बोरियों के अंबार लग गए है। अब यहां फसल रखने की जगह भी नहीं बची। इसके विरोध में आढ़तियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू करने की चेतावनी दी। इस समय आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान गुरचरन सिंह कलेर, हरनाम सिंह सिद्धू, नरेश कुमार मिट्ठू, जीवन कुमार बांसल, बलविन्दर कुमार बांसल, नौहर चंद, विशाल कुमार, राजविंदर शर्मा, देश राज, इंद्रजीत कालेके, प्रवीन कुमार, गुरविंदर काका, रिम्पी बांसल, काला ने बताया कि गेहूं की कटाई का काम बड़े स्तर पर हाेने लगी है, और किसान अपनी गेहूं मंडियों में ला जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में अाई फसल की खरीद हो चुकी है, परंतु लिफ्टिंग में उन्हें बड़े स्तर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अौर सरकार की तरफ से ढोअा-ढुलाई का काम अभी तक शुरू नहीं करवाया गया। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं अधिक आने के कारण मंडी में जगह कम पड़ रही है अौर आढ़तिए गेहूं की फसल कच्ची जगह, शैलरों और विभिन्न जगहों पर रखने के लिए मजबूर हो हैं। उन्होंने कैप्टन सरकार को निंदा करते हुए कहा कि ऐसा बुरा हाल आज तक किसी सरकार का नहीं देखा गया। उन्होंने यह भी बताया कि खरीद की गई फसल का पैसा किसान को नहीं मिला। उन्होंने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गुरुवार को प्रात: 10 बजे तक ढोअा-ढुलाई का काम शुरू न किया गया, तो गेहूं की खरीद का काम बंद करके सड़क रोकने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि यदि आढ़तियों को ट्रांसपोर्ट का काम भी सौंप दिया जाए तो किसी किस्म की परेशानी नहीं अाएगी। ट्रक यूनियन के प्रधान कुलदीप सिंह के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि मंडियों में माल की ढोअा-ढुलाई की हमारी तरफ से कोई कमी नहीं अौर मंडियों में काम चल रहा है। (सदियोडा)
आढ़तिये अपनी परेशानियों संबंधित जानकारी देते हुए।