सरकार मुफ्त गैस कनेक्शन दे रही, फिर भी लक्ष्य अधूरा
डीबी स्टार धनबाद
प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी उज्जवला योजना के तहत सरकार द्वारा मुफ्त में दिए जा रहे कुकिंग गैस कनेक्शन का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। योजना के तहत झारखंड में अति पिछड़े परिवारों की महिलाओं को सरकार मुफ्त में गैस कनैक्शन दे रही है। झारखंड में पहले चरण में इसके लिए 28,53,904 परिवारों का चयन हुआ था, लेकिन 3,18,061 परिवारों में एक भी लाभुक महिला नहीं है। ऐसे में 25,35,843 परिवारों में से मात्र 12,08079 कनेक्शन ही दिए गए हैं। हजारों लाभुक जरूरी कागजात न होने के कारण कनेक्शन लेने से वंचित हैं। यह लोग गैस एजेंसियों के चक्कर भी लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कागज लाने की सलाह दी जा रही है। नए कनेक्शन देने के लिए गैस कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम लक्ष्य पूरा करने के लिए परेशान हैं। आज तक भारत पेट्रोलियम ने 11,75,291, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 33,41,107 और इंडियन ऑयल ने 62,7856 कनेक्शन दिए हैं।
कनेक्शन देने में कितनी कमी
इंडियन ऑयल
6,27,856 देने थे
6,16,895 दे पाए
हिंदुस्तान पेट्रोलियम
3,34,107 देने थे
3,28,327 दे पाए
भारत पेट्रोलियम
2,46,116 देने थे
2,30,069 दे पाए
स्रोत : खाद्य आपूर्ति निदेशालय
सबसे ज्यादा कनेक्शन साहिबगंज व पलामू में
जिला कनेक्शन
पू. सिंहभूम 42789
प. सिंहभूम 52619
सरायकेला 34230
रांची 61068
साहिबगंज 99727
सिमडेगा 29165
बोकारो 55111
चतरा 56304
देवघर 58270
धनबाद 68016
दुमका 71379
गढ़वा 58303
जिला कनेक्शन डीह 103786
गोड्डा 45745
गुमला 36730
हजारीबाग 54027
जामताड़ा 24323
खूंटी 20209
कोडरमा 25700
लातेहार 33747
लोहरदगा 27888
पाकुड़ 22905
पलामू 91291
रामगढ़ 34747