पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • एसबीआई के एटीएम कार्ड से एक दिन में निकाल सकेंगे एक लाख, अभी निकलते थे Rs.40 हजार

एसबीआई के एटीएम कार्ड से एक दिन में निकाल सकेंगे एक लाख, अभी निकलते थे Rs.40 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसबीआई ने लांच किया याेनो एप, अब घर बैठे खोल सकेंगे खाता

धनबाद .
भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक नया एप योनो लांच किया है। इससे ग्राहक घर बैठे खाता खोल सकते हैं। इस खाते के तहत जो एटीएम कार्ड मिलेगा, उससे ग्राहक एक दिन में एक लाख रुपए तक निकाल सकते हैं। योनो एप से खाता खुलवाने पर पांच लाख रुपए की फ्री इंश्योरेंस सुविधा भी मिलेगी। बता दें कि अभी तक किसी भी बैंक के एटीएम कार्ड से एक दिन में अधिकतम 40 हजार रुपए निकालने की ही सुविधा है।

ऐसे खोल सकते हैं ऑनलाइन खाता : अब स्टेट बैंक का खाता घर बैठे खोला जा सकता है। इसके लिए मोबाइल पर स्टेट बैंक का योनो एप डाउनलोड करना होगा। इसी एप में खाता खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप के जरिए एक फॉर्म आएगा, जिसमे आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर डालना होगा। बाद में बैंक की संबंधित शाखा में जाकर बायोमीट्रिक्स कार्ड में अंगूठा लगाना होगा। उसके बाद खाता शुरू हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...