पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • मिशन ऑफ नॉलेज में पेंचक सिलाट संयुक्त ताइक्वांडो का जलवा

मिशन ऑफ नॉलेज में पेंचक सिलाट संयुक्त ताइक्वांडो का जलवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद चिरागोडा स्कूल मिशन ऑफ नॉलेज में आज झारखंड पेंचक सिलाट एवं ताइक्वांडो ट्रेनिंग स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के प्रशिक्षुओं के द्वारा ताइक्वांडो एवं पेंचक सिलाट का शानदार प्रदर्शन किया गया जिसमे ताइक्वांडो के किको का बौछार तो पेंचक सिलाट इंडोनेशियन कुंग्फू कि पंच और थ्रोइंग की जबर्दस्त प्रहार सबका मन को मोह लिया ।

विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण दुबे के अलावा समस्त शिक्षक गण एवं करीबन सात सौ बच्चे इस प्रदर्शन को देखते ही रहे ।

प्रदर्शन मे मास्टर हिमाद्री पाण्डेय ने दिखाया हवा में एक जम्प और ट्रिपल किक द्वार तीन शत्रुओं पर प्रहार करने कि क्रिया फाइव फॉर्टी किक, ब्लाइंड किक अटैक का प्रदर्शन तो लोगो को जबरदस्त आकर्षण उत्पन्न कर रहा था और तीन वर्षीय नन्हा आदित्य रंजन ने स्ट्रेचिंग कर के दिखाया। जिसे देख दर्शक भी रोमांचित हो उठे।

खबरें और भी हैं...