पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • ऑल इंडिया अंतर वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ भव्य उद्‌घाटन

ऑल इंडिया अंतर वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ भव्य उद्‌घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 वीं वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल धनबाद के मैदान में ऑल इंडिया अंतर वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल कबड्डी टूर्नामेंट 2018 का रंगारंग उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल सुरक्षा आयुक्त विनोद कुमार ने प्रतियोगिता का विधिवत शपथ दिलाकर खेल का शुभारंभ की घोषणा की एवं सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने को कहा इस अवसर पर कमांडेंट 10 वीं वाहिनी के एस रामाकृष्णन ने कहा कि खेल तनाव मुक्ति का एक प्रमुख अंग है एवं अनुशासनप्रिय बनाता है। क्योंकि जवान हमेशा अपने फैमिली से दूर रहते हैं इसलिए खेल के माध्यम से इन्हें तनाव मुक्त रखने के लिए समय-समय पर हर प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है

खेले गए मैच का स्कोर इस प्रकार रहा

7बटालियन सिकंदराबाद बनाम 5बटालियन त्रिचनापल्ली जिसमें 7बीएन 43-23 से विजयी रही। दूसरा मैच 6 बटालियन बनाम 11बटालियन के बीच खेला गया। जिसमें 6 बटालियन 65-34 से विजयी रही। तीसरा मैच 9बटालियन बनाम 12बटालियन के बीच खेला गया जिसमें से 12बटालियन 61-49 से विजयी रही।

आरपीएसएफ के ऑल इंडिया कब्ड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ी को कब्जे में लेते विरोधी टीम के खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...