वॉलीबाल में चैम्पियन बनने पर खिलाड़ियों को भव्य स्वागत
बॉलीबॉल प्रतियोगिता जीत कर आई टीम के सदस्य।
डीबी स्टार. धनबाद
खूंटी में खेल गए मिनी झारखंड राज्य अंतर जिला वालीबॉल चैम्पियनशिप में धनबाद बालक की टीम ने हजारीबाग की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। चैम्पियन बनने के बाद धनबाद पहुंचने पर खिलाड़ियों को भव्य स्वागत किया गया।
चार दिवसीय उक्त चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में धनबाद की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग जिला की टीम को 26-24, 26-23 एवं 25-19 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। मिनी झारखंड वॉलीबाल का चैम्पियन बनने से पहले धनबाद की टीम ने जमशेदपुर, चतरा, बोकारो को हराया था। हीरापुर वॉलीबाल संघ के सचिव सह वॉलीबाल प्रशिक्षक सूरज प्रकाश लाल, प्रमोद कपूर, मनोज मालाकार ने सभी खिलाड़ियों स्वागत किया। विजेता टीम में अजय कुमार, आशीष मालाकार, आदर्श राज, शशिकांत, हर्ष दास, अनुराग सिंह, चंदन यादव, मुकेश डे, कन्हैया यादव, नंदन कुमार थे। वहीं विजेता टीम को एसएम हाशमी, फूल सिंह, एमके सिंह, प्रमोद कपूर, सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी।