अनिल कुमार मिश्रा बने धनबाद के नए डीआरएम
धनबाद|अनिल कुमार मिश्रा धनबाद रेल मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक बनाए गए हैं। इस संबंध में रेल मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान डीआरएम मनोज कृष्ण अखौरी को पदस्थापना के लिए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। मिश्रा फिलहाल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इलाहाबाद रेल मंडल में चीफ सिग्नल इंजीनियर के पद पर अक्टूबर 2013 से पदस्थापित हैं। वे 1987 बैच के इंडियन रेलवे सर्विसेज आॅफ सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं। मिश्रा ने आईआईटी रूड़की से इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमटेक किया।