धनबाद | एक बेंच पर चार परीक्षार्थी... एक-दूसरे के बिल्कुल
धनबाद | एक बेंच पर चार परीक्षार्थी... एक-दूसरे के बिल्कुल करीब। ...और इन चार परीक्षार्थियों के बीच दिए गए सिर्फ सिर्फ दो प्रश्नपत्र। यह नजारा है पीके राय मेमोरियल कॉलेज में चल रही 11वीं की परीक्षा का। एक प्रश्नपत्र को देखकर ही दो-दो परीक्षार्थी जवाब लिख रहे हैं। जाहिर है, बच्चे एक-दूसरे की कॉपियाें में लिखे जवाब भी देख सकते थे। कुछ तो किताबें और मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी धड़ल्ले से करते नजर आए। ऐसे में कदाचार मुक्त परीक्षा लेने का कॉलेज प्रशासन का दावा मजाक से ज्यादा कुछ नहीं हो सकता। यही नहीं, झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय तय किया है, लेकिन कॉलेज में परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही परीक्षार्थियों पर कॉपी जमा करने का दबाव बनाया जाने लगा। दो घंटे होते ही सभी से जबरन कॉपियां जमा करा ली गईं।