पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोमो: कुएं में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमो | दो माह से लापता युवक विनोद सिंह की लाश शुक्रवार की शाम विशनपुर के अर्द्ध निर्मित कुएं से बरामद की गई। खबर मिलने पर हरिहरपुर थानेदार अरविंद कुमार ने शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस को संदेह है कि विनोद की हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी गई थी। मृतक टुनटुन सिंह का बेटा था, जिनका शव भी कुछ साल पहले तालाब में पाया गया था। विनोद की गुमशुदगी की रिपोर्ट 16 फरवरी को हरिहरपुर थाने में उसकी बहन ने दर्ज कराई थी। आवेदन में कहा गया था कि चाचा-चाची से झगड़े के बाद से वह लापता हो गया। मोबाइल फोन भी बंद मिल रहा था। पांच दिन बाद मोबाइल फोन चालू हुआ, जिसका लोकेशन शव मिलने वाली जगह पर था। हालांकि फिर मोबाइल बंद हो गया था। पांच दिन पहले पास के ही चीरूटांड़ के राजकुमार माेहली का शव लोको बाजार के बंगाली तालाब में मिला था। उसकी भी हत्या की आशंका है।

विनोद सिंह।

खबरें और भी हैं...