पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • उपेंद्र को इन्फेक्शन, दुर्गापुर मिशन से दिल्ली एम्स रेफर

उपेंद्र को इन्फेक्शन, दुर्गापुर मिशन से दिल्ली एम्स रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | बैंक मोड़ में गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को चिकित्सकों ने दुर्गापुर मिशन अस्पताल से दिल्ली एम्स रेफर कर दिया है। 22 मार्च को गोली लगने के बाद से उपेंद्र का इलाज मिशन अस्पताल में चल रहा था। उसकी आहार नली में इन्फेक्शन हो गया है। इसलिए दुर्गापुर के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी। शुक्रवार को परिजन उपेंद्र को लेकर ट्रेन से दिल्ली एम्स के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि 22 मार्च को बैंक मोड़ में उपेंद्र पर जानलेवा हमला किया गया था। उन्हें सात गोलियां लगी थीं। छह गोली शरीर से बाहर निकाल दी गई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक गोली अब भी उनके शरीर में फंसी हुई है।

खबरें और भी हैं...