पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • नगर आयुक्त राजीव रंजन ने संभाला झमाडा एमडी का अतिरिक्त प्रभार

नगर आयुक्त राजीव रंजन ने संभाला झमाडा एमडी का अतिरिक्त प्रभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर आयुक्त राजीव रंजन ने शुक्रवार को झमाडा के एमडी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया। इसकी अधिसूचना दो दिन पहले ही कार्मिक विभाग ने जारी कर दी थी। झमाडा कार्यालय में शाम के समय निवर्तमान शशिधर मंडल ने राजीव रंजन को प्रभार सौंप दिया। शशिधर का तबादला लोहरदगा के डीडीसी के रूप में हो गया है। राजीव रंजन ने प्रभार ग्रहण करने के बाद झमाडा के पदाधिकारी के साथ बैठक की और योजनाओं तथा मैनपावर की जानकारी ली। इसके बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि झमाडा की माली हालत सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कर्मियों से टीम भावना के साथ काम करने की अपील की। कर्मियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...