पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्पेशल ओलिंपिक में दिव्यांगों की दिखी प्रतिभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टारधनबाद

युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था स्पेशल ओलंपिक्स एवं जीवन ज्योति विशेष विद्यालय की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आईआईटी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी के निदेशक राजीव शेखर, रजिस्ट्रार कर्नल एमके सिंह, खेल अधिकारी डीएन आचार्य, जीवन ज्योति विद्यालय के सचिव सुरेन्द्र पसारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत में सभी आगंतुकों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया एवं जीवन ज्योति के बच्चों ने साइन लैंग्वेज में वंदेमातरम की प्रस्तुति पेश की। सभी आगंतुकों का स्वागत जीवन ज्योति के बच्चों ने स्वनिर्मित बुके देकर किया। निदेशक ने जीवन ज्योति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज का ये कार्यक्रम उनके लिए एक अद्भुत अनुभूति कराने वाला है।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आज के पहले उन्होंने वंदेमातरम का इस प्रकार की प्रस्तुति कभी भी नहीं देखा और सुना था। इस अवसर पर दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...