पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • हार्ट, डायबिटीज और कैंसर मरीजों का तैयार होगा डाटा

हार्ट, डायबिटीज और कैंसर मरीजों का तैयार होगा डाटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड में हार्ट, डायबिटीज और कैंसर मरीजों का डाटा तैयार होगा। मरीज जब सीएचसी में जांच कराने पहुंचेंगे तो वहां डाॅक्टर के सामने मरीज का पूरा ब्योरा उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामकुम में एनसीडी स्क्रीनिंग सॉफ्टवेयर (जून सॉफ्टवेयर) लॉन्च किया। पहले चरण में रांची, धनबाद और बोकारो के 30 सीएसची के 586 स्वास्थ्य उपकेंद्र में यह व्यवस्था होगी। लॉन्चिंग के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटी का स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा उपयोग होना चाहिए। ताकि आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवा आसानी से पहुंचाया जा सके। गौरतलब है कि शनिवार को आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर के जंगलवा स्वास्थ्य उपकेंद्र से इस सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया। शुरुआती दौर में देश के 150 पीएचसी और इसके सब सेंटर में यह सुविधा होगी।

नामकुम सीएचसी में जानकारी लेते रघुवर दास।

घर-घर जुटाएंगे डाटा
केंद्र द्वारा तैयार इस सॉफ्टवेयर के जरिए एएनएम और सहिया घर-घर जाकर 30 साल से अधिक उम्र के लोगों का स्वास्थ्य जांच करेंगी। हेल्थ कार्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन करेगी। रजिस्ट्रेशन के बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध टैब से उन मरीजों का डाटा फीड करेंगी। इसमें हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से संबंधित डाटा एकत्र करना होगा। जब मरीज सीएचसी में डॉक्टर से जांच कराने पहुंचेंगे तो उनका पूरा ब्योरा डॉक्टर के पास उपलब्ध होगा। इससे इलाज में मदद मिलेगी और जरूरत के मुताबिक उन्हें हायर सेंटर को रेफर करेंगे।

खबरें और भी हैं...