संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती पर उनके आदर्श अपनाने का संकल्प
जिले भर में शनिवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराम अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। विधायक राज सिन्हा, डीसी ए दोड्डे, एसएसपी मनोज रतन चोथे, डीडीसी कुलदीप चौधरी समेत तमाम प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की डीआरएम ऑफिस चौक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ अंबेडकर सामाजिक विचार मंच और एससी-एसटी कर्मचारी एवं पदाधिकारी संघ ने समारोह आयोजित किया। सभा की अध्यक्षता डाॅ आरएन चौधरी ने की और संचालन सानू चौधरी ने किया। मौके पर विधायक राज ने कहा कि बाबा साहेब की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। आयोजक संगठन के संयोजक कामता प्रसाद पासवान, ईई जीतेंद्र पासवान, राजीव रंजन प्रसाद आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। चंद्रभूषण तिवारी, रश्मि सिन्हा, अजय रजक, रामानंद प्रसाद, सफी खान, अभय प्रिये, चंद्रशेखर आजाद स्नेही, लखपती सिंह, संतोष विकराल, विनय दास, कृष्णा कुमार रजक, राजेश्वर सिंह यादव, यदु राम, फगूनी राम आदि ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। धनबाद बार एसोसिएशन की अोर से लाइब्रेरी सभागार में धनेश्वर महतो की अध्यक्षता में समारोह हुआ। मौके पर वाईके सिंह, प्रकाश, अहमद हुसैन अंसारी, श्याम किशोर, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे।
अधिकार खत्म करने की हो रही साजिश : रविदास संघर्ष समिति
रविदास समाज संघर्ष समिति ने बाबा साहेब की जयंती पर शहर में संघर्ष यात्रा निकाली। जिला परिषद मैदान में लोग एकत्रित हुए। वहां से लोग जुलूस की शक्ल में रणधीर वर्मा चौक, मिश्रित भवन, बेकारबांध, पूजा टॉकीज होते हुए डीआरएम ऑफिस चौक पहुंचे। संघर्ष यात्रा का नेतृत्व संगठन के संस्थापक दिलीप राम, मंटू दास, जय दास भारती, वकील दास, दिलीप दास, सुरेश दास, उमेश दास, बबलू दास, रमेश दास, राजेश रविदास आदि ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार दलितों के संवैधानिक अधिकार खत्म करने की साजिश कर रही है।
अंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालते रविदास समाज संघर्ष समिति के सदस्य।
बीसीसीएल ने किया याद
धनबाद | संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहब अम्बेडकर की 127वीं जयंती के अवसर पर बीसीसीएल के अधिकारियों ने कोयला नगर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। माल्यार्पण करने वालों में सीएमडी अजय कुमार सिंह के अतिरिक्त तकनीकी (परिचालन) देवल गंगोपाध्याय, निदेशक (वित्त) केएस राजशेखर, निदेशक (कार्मिक) आर एस महापात्रा, मुख्य सतर्कता पदाधिकारी कुमार अनिमेष, महाप्रबंधक उत्तम आईच, राजपाल यादव, सीएमएस एसके चक्रवर्ती, सीएमएस एस गोलास, जीएम ए स्वाइन, निदेशक कार्मिक के तकनीकी सचिव एसके सिंह, उप प्रबंधक बी सिंह, विभागाध्यक्ष (प्रशासन) एसएन सिन्हा, मुख्य प्रबंधक (प्रशासन) अमित भूषण, वरीय प्रबंधक (प्रशासन), कुमार मनोज सिस्टा के संस्थापक आर एस राम, सिस्टा शाखा के अध्यक्ष डाॅ श्रीनिवास आदि शामिल थे। इस अवसर पर सीएमडी अजय कुमार सिंह ने कहा कि मजबूत भारत के निर्माण के लिए सभी को साथ लेकर चलना होगा और सभी के साथ न्याय भी करना होगा, तभी देश की तरक्की संभव है।
लोजपा और भीम सेना ने निकाला जुलूस
अंबेडकर जयंती पर शनिवार को लोजपा, दलित-मुस्लिम अोबीसी एवं भीम सेना ने बाइक जुलूस निकाला। सैकड़ों लोग पुटकी के प्रेम नगर से बैंक मोड़ होते हुए डीआरएम ऑफिस चौक और कोयला नगर पहुंचे और वहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व लोजपा जिलाध्यक्ष नरेश पासवान और बीएन पासवान ने किया। इसमें रामचंद्र पासवान, रति लाल महतो, सुदामा पासवान, रामा दास, हातिम अंसारी, मुस्तफा अंसारी, सुखदेव विद्रोही, राम परमेश्वर राम, चंद्र देव यादव, अमर पासवान, साजन, फूल जोशी, अनिल व शनि पासवान, राखाल बाउरी, पूनम देवी, किरण देवी, अनिता पासवान, प्रह्लाद गौड़ आदि शामिल थे।
आईआईटी आईएसएम में भी मनाई गई जयंती
आईआईटी आईएसएम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति बीबी मंगलमूर्ति, निदेशक राजीव शेखर, रजिस्ट्रार एमके सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय आदि ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में प्रतियोगिताएं हुुईं। भाषण में श्रवण कुमार राज प्रथम, विक्की दूसरे और संदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे। चित्रांकन प्रतियोगिता में संतोष प्रथम, अनिरुद्ध द्वितीय और संदीप राम तृतीय रहे। क्विज में दीपक कुमार, संदीप कुमार और सोनू रविदास पहले तीन स्थानों पर आए।
धनबाद बार के सभागार में दी गई श्रद्धांजलि
धनबाद | धनबाद बार के अंबेडकर सभागार में एससीएन हुदा, त्रिवेणी दास, उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष मेघनाथ रवानी, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव भोला कुमार हाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र जसवार, अधिवक्ता प्रकाश, शशि भूषण कुमार, सुबोध कुमार केशरी, पीएन प्रसाद,उज्जवल कुमार उल्लास, रंजन प्रसाद, आरके झा, एसएन सिंह, विजय कुमार पासवान, श्याम किशोर शर्मा, मोहन महतो आदि ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।
डॉ अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बीसीसीएल के पदाधिकारी।
माल्यार्पण करते विधायक राज और डीसी ए दोड्डे।
कांग्रेसियों ने बाबा साहेब को अर्पित किए श्रद्धासुमन
धनबाद | जय प्रकाश नगर स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर कार्यालय में देशर| डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर देश के संविधान निर्माता और समग्र विकास के समर्थक थे। वे जातिविहीन समाज चाहते थे। भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने मे उनकी अहम भूमिका रही। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के महामंत्री एके झा ने कहा कि डॉ अम्बेडकर देश मे संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत देखना चाहते थे। भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप मे अंबेडकर ने देश के शोषित पीड़ित दलितों को शिक्षित होने एक होने का मंत्र दिया, ताकि वे समाज में सर उठाकर जीने के काबिल बने। समारोह में ओमप्रकाश लाल, रामप्रीत यादव, मुख्तार खान, मनोज सिंह, बैभव सिन्हा, अनवर शमीम, विमलेश चौबे, प्रभाकर नोनिया, राजेसर सिंह यादव, आरिफ आलम, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, क्यूम खान, दिनेश सिंह, बासुकीनाथ ठाकुर, कमल शर्मा आदि ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।