आइएमए ने लगाया चिकित्सा शिविर
टुंडी में लालमुनि वृद्धाश्रम में इलाज करते आईएमए के चिकित्सक।
डीबी स्टार. टुंडी
दक्षिणी टुंडी क्षेत्र स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम आसनडाबर में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में धनबाद आइएमए के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ बी सिंह की अगुवाई में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को कई गंभीर बीमारी समेत बीपी शुगर टीबी मिजिल्स मलेरिया से पीड़ित 180 लोगो की जांच कर निःशुल्क दवाएं बांटी गई। बीमारी से ग्रस्त लोगों का टेस्ट के लिए सैम्पल भी लिया गया। उक्त शिविर में डाॅ विकास हाजरा, डाॅ (के) एसपी सिन्हा, डाॅ हरि नारायण सिंह, डाॅ रॉकी, डाॅ जिम्मी अभिषेक, डाॅ नीरज, डाॅ अभिषेक शर्मा उपस्थित थे।चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में आश्रम के बी सुधीर(अध्यक्ष),डाॅ डी शरण, नौशाद गद्दी, नवीन शर्मा, ओंकार साहनी, सुरेन्द्र यादव, प्रमुख कमला मुर्मू, , शांति आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।