पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • ट्रैफिक पुलिस कैशलेस सिस्टम भूल गई, अब नकद ही वसूल रही है फाइन

ट्रैफिक पुलिस कैशलेस सिस्टम भूल गई, अब नकद ही वसूल रही है फाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो/धनबाद

केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने और लोगों की सुविधा बढ़ाने के लिए कैशलेस प्रणाली की शुरूआत की है। इसके तहत सभी सरकारी विभागों को इसपर अमल करने का निर्देश भी दिया गया है। इसके तहत जुर्माना और राजस्व की वसूली कैशलेस प्रणाली के माध्यम से करनी है। जिले में कैशलेस की खूब वाहवाही हुई और अधिकारियों ने कई प्रखंडों के गांवों को पूर्णत: कैशलेस बनाने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री से पुरस्कार भी ले लिया। इसके बाद बोकारो के तत्कालीन एसपी वाईएस रमेश के द्वारा जिले के ट्रैफिक पुलिस को भी कैशलेस व्यवस्था के तहत फाइन वसूलने का निर्देश दिया गया। इसकी शुरूआत भी हुई।

इसके तहत ट्रैफिक पुलिस को पोस मशीन और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए। जिले में इसका खूब प्रचार प्रसार भी किया गया। जिन लोगों के पास कैश की व्यवस्था नहीं होती थी, पुलिस उनसे कैशलेस प्रणाली के तहत फाइन वसूल कर उन्हें बड़े गर्व से यह जानकारी देती थी कि अब सब कैशलेस हो चुका है और इससे भ्रष्टाचार रोका जा रहा है। मगर यह व्यवस्था कुछ महीने ही चल पाई। इसके लिए लगाए गए पोस्टर बैनर जैसे ही फट गए विभाग भी इस सिस्टम को भूल गया। अब फिर से वाहन चालकों से कैश में ही जुर्माना वसूला जा रहा है। ऐसे में जिनके पास कैश नहीं रहता, उन्हें घंटों परेशान होना पड़ता है।

कैश नहीं रहने पर वाहन चालकों को घंटों करना होता है इंतजार

एटीएम से नहीं निकल रहे नोट पुलिस मांगती है कैश

एक बाइक चालक ने बताया कि चास-बोकारो के अधिकतर एटीएम में कैश नहीं हैं। नोट की कमी हो गई है। ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट पकड़ लिया, तो जब कार्ड से जुर्माना भरने की बात कही, तो पुलिस अधिकारी ने कहा कैश दो, वरना खड़े रहो। पुलिस की इस कार्यशैली से लोग परेशान हैं। शहर में चर्चा है कि बोकारो की ट्रैफिक पुलिस अपने पुराने ढर्रे पर आ गई है, अब सभी जगह फाइन की वसूली नगद ही की जा रही है। इससे कई बार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई लोग तो घंटों इंतजार करने के बाद किसी को बुलाकर कैश में जुर्माने की राशि देते हैं तब उन्हें वहां से जाने दिया जाता है। इस कैश लेन-देन की प्रणाली के चलते अक्सर लोग ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हैं। मगर इनकी बातों को सुना नहीं जाता है। अधिकारी कह रहे हैं कि जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कर लेंगे।

खबरें और भी हैं...