पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • झारखंड कुराश प्रतियोगिता के लिए उपसमितियों का गठन

झारखंड कुराश प्रतियोगिता के लिए उपसमितियों का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड राज्य कुराश प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए नन्हें कदम प्ले स्कूल, शास्त्री नगर धनबाद में एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता झारखंड कुराश संघ के राज्य सचिव पप्पू कुमार ने की। बैठक में बताया गया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 21 व 22 अप्रैल को डीएवी कोयला नगर धनबाद में होगा। इसमें विभिन्न विद्यालयों और क्लबों के प्रतिभागी भाग लेंगे। जो इस प्रकार है- डीएवी कोयला नगर, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, भूली विद्या मंदिर, कमल कटेसरिया, सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा, सरस्वती विद्या मंदिर श्यामडीह, धनबाद मार्शल आर्ट सेंटर, झरिया क्लब। सभी जिलों से लगभग 300 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता मे भाग लेंगे। इसकी सफलता हेतु सुनील कुमार पटनायक के नेतृत्व में विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया है जो इस प्रकार है। भोजन विभाग- धीरज कुमार धीरज, शुभम कुमार, आवास विभाग - सुदीप चक्रवर्ती, अतिथि विभाग - अंजलि कुमारी, आरती कुमारी, लत्ता दत्ता, पुरस्कार समिति सुनीता राय, विद्या, अर्चना सिंह, अरुण कुमार, प्राथमिक चिकित्सा विभाग- सुदीप चक्रवर्ती। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड कुराश संघ के कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार मंडल, अरुण कुमार, अंजली सिंह, राहुल शर्मा, धीरज कुमार धीरज, विवेक विशाल, सुदीप चक्रवर्ती, गणेश कुमार सिंह, आरती कुमारी, लत्ता दत्ता, अर्चना सिंह, विद्या, सुनीता राय, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...