भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम कोलकाता रवाना
भारतीय दिव्यांग पारा क्रिकेट टीम का दो दिवसीय प्रैक्टिस कैंप का समापन बुधवार को जेके इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। कैंप झारखंड डिसएबल्ड स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर एकेडमी आैर जेके क्रिकेट एकेडमी की ओर से किया गया। दो दिनों तक खिलाड़ियों को राज्य के विभिन्न क्रिकेटरों ने टिप्स दिए। भारतीय टीम बुधवार को ही कोलकाता के लिए रवाना हो गई। 20 अप्रैल को टीम कोलकाता से बांग्लादेश के लिए रवाना होगी। जहां बांग्लादेश के साथ तीन टी-20 मैच खेलेगी। टीम रवानगी से पहले सभी दिव्यांग क्रिकेटरों को पुष्प गुच्छ आैर उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव, श्री शिव शिष्य परिवार के अर्चित आनंद थे।