पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दूसरा मैच जीत सीसीएल सेफा में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएल की टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतकर कोल इंडिया इंटर कंपनी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल खेलने का स्थान पक्का कर लिया। बरका सयाल के सेंट्रल सौंदा ग्राउंड में सीसीएल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में डब्ल्यूसीएल की टीम को 3-2 से पराजित किया। सीसीएल के तुरा मांझी ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर डब्ल्यूसीएल के खिलाड़ियों को खूब परेशान किया। तुरा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। सीसीएल की ओर से जेवियर तिग्गा, बिपीन किशोर कुजूर आैर संजय सोरेन ने गोल दागे।

वहीं, डब्ल्यूसीएल की तरफ से नितीर रॉय आैर राहुल सिंह ने गोल मारे। अन्य मुकाबले में एससीसीएल ने ईसीएल को 2-0 से हराया। एससीसीएल के खिलाड़ी पूरे मैच में रणनीति बनाकर खेले आैर विपक्षी टीम पर हावी रहे। बी सदानंद आैर ई सादिया ने एससीसीएल के लिए गोल किए। बी सदानंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि।

महली कच्छप ने दागे हैट्रिक गोल

वहीं, एनसीएल ने बीसीसीएल को एकतरफा मुकाबले में 8-1 से हराया। शुरू से ही एनसीएल के खिलाड़ी बीसीसीएल पर गोल दागते रहे। महली कच्छप इस मैच के हीरो रहे। महली ने टूर्नामेंट में पहला हैट्रिक गोल अपने नाम किया। महली के अलावा दो गोल संजीवन ने आैर एक-एक गोल लाला एक्का, धीरज तिर्की आैर अनमोल कुरीन ने मारे। बीसीसीएल की तरफ से एक मात्र गोल पीटर हेंब्रम ने किए।

राजेश के चार गोल से एसईसीएल जीता

आखिरी मैच में एसईसीएल ने एमसीएल को 8-0 से धो डाला। राजेश हेनरी मैदान में छाए रहे। राजेश ने हैट्रिक सहित चार गोल एसईसीएल के लिए दागे। इसके अलावा बिरेंद्र टोप्पो ने दो गोल किए। एक-एक गोल प्रकाश आैर संजय ने मारे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एसईसीएल के राजेश हेनरी को दिया गया।

खबरें और भी हैं...