झरिया प्रखंड एथलेटिक्स मीट की तैयारी पूरी
धनबाद. जिला एथलेटिक संघ द्वारा संचालित प्रखंड स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता झरिया प्रखंड में सम्पन्न कराने हेतु आज शहीद खुदीराम बोस खेल परिसर सुदामडीह में एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र रवानी ने की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता कराने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रखंड संयोजक सुभाष सुपकार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालक/ बालिका 10 वर्ष,12 वर्ष,14 वर्ष,16 वर्ष,18 वर्ष, 20 वर्ष, पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता के आधार पर प्रथम तीन स्थानों पर विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस बैठक में प्रभात, श्याम, मिंटू, विकास, जयदीप, आकाश, मनोज, रोहित, आशीष, प्रदीप, मंजय, सूर्यकांत, इस्माइल उपस्थित थे। यह जानकारी एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आइ रज़ा ने दी।