संदेहास्पद स्थिति में देर रात पीएमसीएच पहुंचे युवक-युवती
धनबाद | पीएमसीएच में रविवार की देर रात जयप्रकाश नगर का रहने वाला युवक अजय कुमार और चीरागोड़ा की युवती सीता कुमारी इलाज के लिए पहुंचे। दोनों के हाथ में गहरे जख्म थे। युवती का कहना है कि वह ऑटो से उतर कर अपने घर जा रही थी, तभी एक बाइक ने उसे धक्का मार दिया। गिरने से हाथ में चोट आ गई। युवक ने भी पुलिस को कुछ इसी तरह की बात बताई है। हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। देर रात तक इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती रखा गया।