बाजार समिति के व्यवसायी से मेमको में हीरक रोड के पास Rs.15 हजार की लूट
धनबाद | बरवाअड्डा स्थित कृषि बाजार समिति के व्यवसायी सुनील अग्रवाल से रविवार की रात उचक्कों ने बैग झपट लिया। सुनील रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। मेमको में हीरक रोड स्थित अपार्टमेंट में कार का दरवाजा खोलकर जैसे ही वे घर की आेर बढ़े, बाइक पर सवार दो उचक्के आए और उनका बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में 15 हजार रुपए और दुकान के कुछ जरूरी कागजात थे। सुनील ने बरवाअड्डा थाने मामले की लिखित शिकायत की है।