कठुआ और उन्नाव गैंगरेप के खिलाफ निकला मौन कैंडल मार्च
धनबाद|कठुआ और उन्नाव में गैंगरेप की घटनाओं के खिलाफ शहरवासियों ने सोमवार की शाम वासेपुर से नया बाजार के सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इसमें नगर कांग्रेस अध्यक्ष बैभव सिन्हा और वासेपुर के कई वरिष्ठ नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में युवक शामिल हुए। उन्होंने सरकारों पर बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बैभव सिन्हा ने कहा कि देश में लगातार महिलाओं और बच्चियों के साथ बर्बरता हो रही है। वे घरों से बाहर निकलने में डरने लगी हैं। यह राजनीतिक नहीं है, हमारी बहनों-बेटियों की सुरक्षा का मामला है। महिलाओं के खिलाफ जो अत्याचार हो रहे हैं, उसे देखते हुए सरकार को कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए। युवाओं का नेतृत्व कर रहे अबु तल्हा ने हैरानी जताते हुए कहा कि आखिर कोई दोषियों को बचाने की मांग कैसे कर सकता है? ऐसे अपराधियों को सजा दिए बिना नहीं छोड़ना चाहिए। मार्च में अनवर अली टिंकू, मुख़्तार खान, मोईन रज़ा, रजनीश कुमार, हाजी जमीर आरिफ, अनवर अली, मनीष गुप्ता, अबू तलहा, फहीम खान, अबू दर्दा, शादाब कमाल, असीम जावेद, मासूम खान आदि शामिल थे।