पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • चिरकुंडा के 21 व नगर निगम के 2 वार्डों में मतदान आज, तैयारियां पूरी

चिरकुंडा के 21 व नगर निगम के 2 वार्डों में मतदान आज, तैयारियां पूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|चिरकुंडा के 21 वार्डों के चुनाव और नगर निगम के 2 वार्डों (31 व 40) में उपचुनाव के तहत सोमवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। रविवार को प्रशासन ने मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। चिरकुंडा के निर्वाची पदाधिकारियों, धनबाद सीओ समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में पोलिटेक्निक परिसर स्थित माइनिंग इंस्टीच्युट से मतदान कर्मियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। रात 10 बजे तक सभी बूथों पर मतदान कर्मी पहुंच गए। मतदान के मद्दे नजर चुनाव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चिरकुंडा नगर परिषद और निगम की 31 व 40 नंबर वार्ड के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल और होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। जिला बल के जवान और महिला पुलिस भी बूथों पर मोर्चा संभालेगी। जिला मुख्यालय और चिरकुंडा स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। चुनाव के मद्देनजर सरकारी विभागों और कोर्ट में अवकाश घोषित किया गया है।

रात में बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी, सुबह 7 से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट

निकाय चुनाव

चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव : 132 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

निगम के वार्ड 31-40 का उपचुनाव : मैदान में 16 प्रत्याशी ठोक रहे ताल

सभी सरकारी विभागों में अवकाश, कोर्ट भी बंद रहेंगे

चुनाव के मद्देनजर ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां।

बूथों में पहुंच गए मतदान कर्मी: 440 कर्मी कराएंगे मतदान

चिरकुंडा के 21 वार्ड में चुनाव और निगम के दो वार्डों में उपचुनाव कराने के लिए कुल 440 कर्मियों को लगाया गया है। 294 कर्मी चिरकुंडा में मतदान कार्य संपन्न कराएंगे, वहीं, वहीं वार्ड 31 और 40 में क्रमश: 88 और 61 कर्मियों को मतदान ड्यूटी में लगाया गया है। पोलिंग में कुल 690 इवीएम का प्रयोग किया जाएगा। 480 बैलेट यूनिट और 210 कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। 50 से अधिक इवीएम और इतनी ही संख्या में मतदान कर्मियों को सुरक्षित रखा गया है।

इनकी प्रतिष्ठा दांव पर...

चुनावी मैदान में
149 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

चिरकुंडा और दो वार्डों में हो रहे उपचुनाव में कुल 149 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चिरकुंडा में अध्यक्ष पद की दौड़ में सात और उपाध्यक्ष बनने की रेस में 14 उम्मीदवार शामिल हैं। इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव दलीय आधार पर हो रहा है, इसलिए दलीय पार्टी इस चुनाव को भी अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ कर देख रहे हैं। चिरकुंडा में 21 वार्ड के लिए कुल 111 दावेदार पार्षद पद की दौड़ में शामिल हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 49 है। चिरकुंडा में अध्यक्ष पद के लिए एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। अध्यक्ष की तरह उपाध्यक्ष पद की दौड़ में कुल 14 उम्मीदवार हैं, जिसमें महिला केवल एक है। वार्ड 31 और 40 में कुल 16 दावेदार जोर आजमाइश कर रहे हैं। इन सभी की किस्मत सोमवार को इवीएम में बंद हो जाएगी।

आज भाग्यविधाता बनेंगे वोटर : 71846 मतदाता करेंगे वोटिंग

चिरकुंडा नगर परिषद और नगर निगम के दो वार्डों में खड़े 149 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 71846 मतदाता करेंगे। चिरकुंडा के 132 दावेदारों की किस्मत 34678 वोटर लिखेंगे। वार्ड 32 की सभी 6 महिला प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला 20707 वोटर करेंगे। वहीं, वार्ड 40 के 11 दावेदारों की किस्मत वार्ड के 16461 मतदाता तय करेंगे। चिरकुंडा में 42 बूथ बनाए गए हैं। जबकि वार्ड 31 और 40 में क्रमश: 22 व 17 बूथों पर वोटिंग होगी। चिरकुंडा में मतदाता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद के लिए तीन बार वोट डालेगा।

सुरक्षा व्यवस्था: दो जोन में चिरकुंडा को बांटा गया

सेक्टर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त : शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए चिरकुंडा को दो जोन में बांटा गया है। दोनों जोन के लिए दो जोनल दंडाधिकारी और निगम के दो वार्डों के लिए भी एक-एक जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई है। इसके अलावे 15 से अधिक सेक्टर दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

एसआईएसएफ की तैनाती संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) और होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावे बूथों में जिला बल भी तैनाती होगी। महिला पुलिस कर्मी भी बूथों पर मोर्चा संभालेगी। निगम के वार्ड नंबर 31 में रविवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला किया।

दो कंट्रोल रूम बनाए गए मतदान को लेकर चिरकुंडा और धनबाद में अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। दोनों कंट्रोल रूम में सुरक्षित दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम का नंबर 6203367744 और 0326-2311217 है। इस तरह चिरकुंडा कंट्रोल रूम का नंबर 9304281611 और 06540270120 है।

81 में 25 बूथ अतिसंवेदनशील

चिरकुंडा और धनबाद में कुल 81 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 81 में 25 बूथों को प्रशासन ने अतिसंवेदनशील घोषित किया है। चिरकुंडा में जहां 23 बूथ को संवेदनशील और 10 बूथ अतिसंवेदनशील हैं।

खबरें और भी हैं...