50 हजार शहरवासियों को नहीं मिला सप्लाई का पानी, इंतजाम में रहे परेशान
धनबाद | शहर की 50 हजार आबादी को रविवार को भी पेयजल संकट से जूझना पड़ा। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही के कारण पॉलिटेक्निक और भूली इलाके के लोगों को सप्लाई का पानी नहीं मिल सका। लोग दिनभर पानी के इंतजाम में परेशान रहे। चापाकलों पर लंबी लाइनें लगी रहीं। बोतलबंद पानी खरीदकर काम चलना पड़ा। विभाग का कहना है कि भूली और पॉलिटेक्निक स्थिति पानी की टंकियों के नहीं भरने के कारण उनसे जुड़े इलाकों में परेशानी हुई। बाकी सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की गई।