पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एलसी रोड में छात्रा से मोबाइल छीनकर भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | शहर के एसएसएलएनटी काॅलेज के पास रविवार को इंटर की एक छात्रा से हाथ से माेबाइल फोन छीनकर बाइकसवार उचक्का भाग निकला। पीके राय काॅलेज में पढ़ने वाली छात्रा लुबी सर्कुलर रोड के पास एक हॉस्टल में रहती है। शाम पांच बजे किसी काम से सड़क पर आई थी। इसी दौरान पीछे से एक बाइकर आया। उसने पहले छात्रा का हाथ पकड़ा और फिर फोन छीनकर भाग गया। उसने धनबाद थाने में शिकायत की है।

खबरें और भी हैं...