पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • पानी की समस्या को ले निगम को घेरेगा गुलजारबाग के लोग

पानी की समस्या को ले निगम को घेरेगा गुलजारबाग के लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | नगर कांग्रेस अध्यक्ष बैभव सिन्हा ने रविवार को वासेपुर गुलजारबाग सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। वहां स्थानीय निवासियों ने उन्हें पूरे क्षेत्र में पानी की विकट समस्या से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि अभी गर्मी का मौसम पूरे तरीके से आया भी नही है और पूरा क्षेत्र पानी के आभाव में त्राहिमाम कर रहा है। कुछ ही दिनों में रमजान का महीना आने वाला है। ऐसे में पानी की समस्या और भी विकट होने वाली है। गुलजारबाग निवासी लंबे समय से पानी के पाइप लाइन के लिए तरस रहे हैं, लेकिन नगर निगम के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। इस मुद्दे पर अनगिनत बार स्थानीय पार्षद से लेकर मेयर और नगर आयुक्त को आवेदन दिया जा चुका है लेकिन आज तक आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला है। बैभव सिन्हा ने कहा कि अब पूरे क्षेत्र के लोग आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं और नगर निगम का घेराव किया जाएगा। मौके पर हाजी जमीर आरिफ,मो फहीम खान, मो सैफ, अबु तल्हा, मो बाबर, अनवर खान, मो शब्बीर, मो कलीम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...